इस्क्रा लॉरेंस

इस लड़की के लिए लोग अपना सब कुछ लुटाने को तैयार हैं, जानिए ऐसी क्या खासियत है इसमें। हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका जन्म साल 1990 में इंग्लैंड में हुआ था। 27 साल की इस खूबसूरत लड़की का नाम है इस्क्रा लॉरेंस। इस्क्रा आजकल देश भर में अपनी फिगर के चलते मशहूर हो रही हैं। बता दें कि इस्क्रा कोई आम लड़की नहीं बल्कि एक सुपर मॉडल हैं। इस्क्रा इतनी खूबसूरत हैं कि आजकल उनकी डिमांड हर जगह है। लेकिन इस्क्रा लॉरेंस के जीवन के उसूल बिलकुल हटकर हैं। बता दें कि प्लस साइज़ मॉडल होने के बावजूद इस्क्रा की खूबसूरती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह अपनी आकर्षक अदाओं और खूबसूरती से बड़ी-बड़ी मॉडल को मात दे सकती हैं। लॉरेंस सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

आये दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है। इस्क्रा को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

मॉडलिंग के अलावा वह एक फैशन वेबसाइट की मैनेजिंग एडिटर भी हैं। लॉरेंस ने बताया कि वह अपनी किसी भी फोटो के साथ छेड़खानी नहीं करतीं। वह तस्वीरों को फिल्टर करके उन्हें अपलोड नहीं करतीं।

पहले लोग उनका बहुत मजाक उड़ाया करते थे और बॉडी शेमिंग किया करते थे जिससे उन्हें काफी तकलीफ पहुंचती थी। लेकिन बाद में उन्होंने लोगों के कमेंट को सीरियसली लेना बंद कर दिया।