स्कूल के दिनों में भी खूबसूरती में उर्वशी नहीं थी किसी से कम, देखिये तस्वीरें

उर्वशी रौतेला का जन्म नैनीताल उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था।
2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। वह 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
वॉलीवुड में उर्वशी रौतेला के करियर की शुरुआत एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से हुई। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के विडियो एल्बम लवडोस में और मस्ती सीक्वल ग्रेट ग्रैंड मस्ती में भी दिखाई दी।
उर्वशी रौतेला अपने स्कूली दिनों के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर चुकी थी, इसलिये वे बचपन से ही अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उर्वशी का कहना है कि अपनी खूबसूरती के लिए वो अलग से कुछ नहीं करती है। ये पूरी तरह से नेचुरल हैं। उन्होनें बताया कि जिस जगह (उत्तराखंड) से वो संबंध रखती है, यही उनकी खूबसूरती का कारण है।
अगर आप उर्वशी के टीनएज की तस्वीरें देख ले तो आपकी आंखे फटी रह जाएँगी ! खूबसूरती अभी ही नहीं बचपन में भी बेहद खूबसूरत नज़र आती थी ! उर्वशी बिना मेकअप के भी बहुत प्यारी लगती है !
स्कूल यूनिफार्म की तस्वीरों को देखकर भी  स्कूल पिकनिक की धूम याद आ रही है। वैसे इस तस्वीर में उर्वशी का पोज देखकर वाकई मॉडल वाली फीलिंग आ रही है।उर्वशी की तस्वीरों से साफ है कि स्कूल के दिनों में वो बड़ी सिंपल थी।
कमाल की फिगर और शानदार लुक्स वाली उर्वशी स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं। हालांकि वह जंक फूड खाना इतना पसंद नहीं करतीं लेकिन दिल्ली के गोल गप्पे एक ऐसी चीज हैं जिन्हें वह इग्नोर नहीं कर पातीं
Previous Post Next Post