
नींबू एक ऐसी छोटी सी सब्ज़ी है जो लगभग हम सब के घर में हमेशा ही रहती है. पाव भागी से लेकर घर की दाल में थोड़ा सा नीम्बू का रस पढ़ जाने से स्वाद दुगुना हो जाता है. लेकिन नीम्बू सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने नहीं बल्कि दूसरी अन्य चीज़ों में भी बहुत लाभदायक होता है. इसमें बहुत शक्तिशाली चिकित्सा गुण होते हैं जिससे हम लोग आज तक अनजान थे.आज हम आपको यही बताएंगे की नीम्बू कैसे आपको स्वस्थ रख सकता है और किन किन बीमारियों से सही कर सकता है.
पिम्पल्स
नींबू कुछ ही समय में pimples को समाप्त कर सकता है कुछ नींबू का रस और एस्पिरिन की चौथाई गोली को पाउडर बनाकर दोनों को मिलाये और पेस्ट बनाएं फिर प्रभावित क्षेत्रों पर इसे लगाएं और रात भर काम करने के लिए पेस्ट छोड़ दें। सुबह में पानी के साथ अपना चेहरा धो लें और प्रक्रिया को हर दिन दोहराएं जब तक कि मुंह से पिम्पल्स गायब न हो जाए।
अंडरराम्स के डार्क स्पोर्ट्स
कुछ नींबू का रस, ग्राउंड ओट्स और एक चमच्च शहद मिक्स करें, फिर अपने अंडरमर्स पर पेस्ट को लगा ले. एक घंटे इस पेस्ट को छोड़ दे उसको बाद पानी से धो ले . हर दिन इस प्रक्रिया को दोहराएं
बढ़ता वजन
अगर किसी का वजन काफी बढ़ गया है तो उसे सुबह गर्म पानी में निम्बू और शहद मिलाकर रोज़ पीना चाहिए. इससे वजन घटने में आसानी होती है. इसके साथ साथ एक्सरसाइज करना न भूलें
गले में खराश
गले में खराश हो तो गर्म पानी में नीम्बू की कुछ बूंदे डालके उससे रात में सोते समय गरारे करे.
मुँह से दुर्गन्ध आना
नींबू एक नेचुरल माउथवाश है. इसमें शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो आपके मुँह को अछि से साफ कर सकते हैं. कुछ दिन तक नियमित नीम्बू की कुछ बूंदे डालकर उस पानी से कुल्ला करे. मुँह की दुर्गन्ध सही हो जाएगी.
पीले दांत
आप नीम्बू से अपने दांतों को सफेद कर सकते हैं। कुछ नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाएं और अपने टूथब्रश पर एक पेस्ट डाल दीजिए, फिर अपने दांतों को हर दिन मिश्रण से साफ करें। परिणाम कुछ ही दिनों बाद दिखाई देगा.




