दिवाली से पहले अपने घर से हटा लीजिये इन 5 चीज़ों को, वरना लक्ष्मी के जगह बर्बादी होगी

दिवाली में सिर्फ २ दिन बाकी है. हम सब ने हे अपने घरो की जमकर सफाई शुरू कर दी है. माना जाता है की सफाई करने से लक्समी आती है. लक्ष्मी जी उस घर में प्रवेश नहीं करती जहाँ गंदगी होती है. जिस घर में जाले या कोने कोने में गंदगी होती है उस घर में बरकत नहीं होती. इसलिए सिर्फ दिवाली में हे नहीं दुसरे दिनों में भी हमे सफाई रखनी चाहिए.
दिवाली के दिन बरकत के लिए लक्ष्मी गणेश की पूजा करी जाती है और घर की सजावट के लिए कई नयी चीज़ें लायी जाती है. पर क्या आप जानते है की आपके घर में कुछ ऐसी चीज़ें है जिनके घर में रहने से बरकत नहीं बल्कि बर्बादी हो सकती है. इसलिए इस दिवाली इन चीज़ों को जल्द ही अपने घर से हटा दीजिये.

खंडित मूर्तियां

घर में भगवान् की मूर्तियां तो हर कोई रखता है. परन्तु जब मूर्ति खंडित हो जाये तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए. उससे घर में आर्थिक तंगी होती है.

कांटेदार पौधे

हमारे पूर्वज शुरू से हमे घर में कांटेदार पौधे रखने से मन करते है. कांटेदार पौदे घर में रखने से मन में कड़वाहट आतीहै और घर में सदस्यों के बीच लड़ाई होती है. जिस घर में कांटेदार पौदे होते है उसमे सदस्यों के बीच मन मिटाव रहता है.

टूटे हुए बर्तन

किचन में कभी कोई बर्तन चटक जाए या उसमे कुछ भी दरार सी आ जाये तो उसे घर से हटा देना चाहिए. घर में टूटे या चटके बर्तन रखना शुभ नहीं माना जाता

मकड़ी के जाले

घर में समय समय पर सफाई ना कर पाने के कारण कोनो कोनो में मकड़ी के जाले हो जाते है. जब कभी थोड़ा सा समय निकाल के सफाई करते है तब भी कहीं न कहीं जाला रह ही जाता है. दिवाली से पहले घर की अछि से सफाई करना चाहिए और जहाँ भी जाला दिखे उसे साफ़ कर देना चाहिए.

टूटी फूटी वस्तुए

घर में कई बार हमसे चीज़ें टूट जाती है पर कई बार हम उसको नहीं फेकते. घर में टूटी फूटी चीज़ें रखने से वास्तु दोष होता है और लक्ष्मी का वास नहीं होना. ऐसे में इस दिवाली की सफाई में टूटी हुई चीज़ों को घर से हटा दे.
Previous Post Next Post