
आमिर खान की फिल्म दंगल साल की सबसे हिट फिल्म रही थी. फिल्म देखने के बाद में इसमें कोई शक नहीं की इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग और स्टोरी शामिल थी जिस कारण से इस फिल्म को इतनी सफलता मिली है. इस फिल्म से ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, इसके बाद वह एक अलग ही मुकाम पर पहुंच चुकी है.
जैसा की आप जानते होंगे ज़ायरा जम्मू कश्मीर की रहने वाली है. बचपन से ही उनका शौक फिल्मो के प्रति रहा है. अब दंगल फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से उन्हें बॉलीवुड में कई सारी फिल्मो के ऑफर आ रहे है.
ज़ायरा ने फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. तस्वीर में आप देख सकते है की वह कितनी खूबसूरत लग रही है. दिवाली के मौके पर उनकी एक और फिल्म आने वाली है जिसमे वह आमिर खान के साथ दुबारा दिखेंगी! तस्वीरों में वह काफी क्यूट दिख रही है.
उनकी एक्टिंग की बात करे तो क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा है. जम्मू कश्मीर में वहाँ के बच्चो के लिए वह एक इंस्पिरेशन बन चुकी है.
बता दे की ज़ायरा अभी मात्रा 16 की है! उनका जन्म October 23, 2000 को श्रीनगर में हुआ था! उनकी आने वाली फिल्म का नाम है “सीक्रेट सुपरस्टार”.
इस फिल्म को दिवाली के दिन रिलीज़ किया जायेगा! उन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल चुका है. साथ ही वह बिग ज़ी मोस्ट एंटरटेनिंग चाइल्ड स्टार का अवार्ड भी जीत चुकी है.
ज़ायरा ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था और अब वह तैयार है अपनी नई फिल्म के साथ दुबारा लोगो को अपना दीवाना बनाना के लिए.
अब देखना है की उनकी इस फिल्म को लोगो से कितना प्यार मिलता है. उम्मीद करते है की उनकी ये फिल्म को लोगो से अच्छा रिस्पांस मिलेगा.






