
प्रसिद्ध रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों के बीच काफी हिट है। शो के फैंस पूरा साल बिग्ग बॉस देखने का इंतज़ार करते हैं. यह देखना बहुत दिलचप्स होता हैं की कैसे कुछ अनजान लोग बाहरी दुनिया के बिना संपर्क में रहे ३ महीने के लिए एक घर में रहेंगे. अब पूरा दिन अनजान लोगो के साथ रहने पर मतभेद होना तो जायज़ हैं.
मतभेद सिर्फ एक ही तरह से सुलझाए जा सकते हैं शांति से बात करके दुसरे व्यक्ति की बात समझ कर. जब यह मुमकिन नहीं हो पता तब लड़ाई हो जाती हैं. ऐसे में एक व्यक्ति जो घर के सदस्यों को नियम क़ानून में चलता हैं वह हैं बिग्ग बॉस.
हमने यह शो सलमान खान, इसके प्रतियोगियों, और अन्य कई कारणों के कारण पसंद किया हैं. लेकिन बिग बॉस की गतिशील और शानदार आवाज़ भी एक ऐसी चीज़ हैं जिसके कारण बिग्ग बॉस के इतने फैंस हैं. हम में से बहुत से लोगों को बिग बॉस की दमदार आवाज़ से प्यार है हम हमेशा यही सोचते हैं की आखिर इस बिग बॉस की आवाज़ के पीछे कौन हो सकता है और कौन कमाल का आदमी है!
तो आइये आज हम आपको मिलवाते हैं असली बिग्ग बॉस से जिन्होंने घर के सदस्यों को अपनी ऊँगली पे नचा रखा हैं . इस व्यक्ति का नाम हैं अतुल कुमार. वह एक कलाकार हैं जो नियमित रूप से रेडियो और टीवी पर कार्यक्रम करते हैं
अपनी असाधारण आवाज के कारण, उन्हें शो की आवाज़ और ‘बिग बॉस’ बनने के लिए चुना गया और शो चलाने के लिए जिससे वह स्कूल के प्रिंसिपल जैसे प्रतियोगियों पर नियंत्रण रखें।
अतुल एक भारतीय अभिनेता और आवाज अभिनेता है, जिसने अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं पर अच्छा निर्देश दिया है। अतुल की उम्र 48 है और 2002 के बाद से वह वौइस् ओवर आर्टिस्ट की तरह काम कर रहे हैं.
उन्होंने अपना करियर की शुरुआत वैसे तो साल २००२ में किया पर उन्हें अपने करियर का बड़ा ब्रेक साल 2003 में मिला जब वह सोनी टीवी के साथ काम करने लगे.
उन्होंने “जस्सी जैसी कोई नहीं ” जैसे धारावाहिक के लिए प्रोमो के लिए आवाज दी हैं. जब बिग्ग बॉस का कोई सीजन ख़तम होता हैं तब उस सीजन की पार्टी में वह भी मौजूद होते हो और सभी घर के सदस्य के साथ तस्वीरो में भी नज़र आते है.



