रात में घर के सामने से गुजर रही आत्मा हुई CCTV कैमरे में कैद… देखें वीडियो!

अक्सर आपने हॉरर फिल्मों में देखा होगा कि रात के समय एक भूतनी या आत्मा सुनसान जगह पर दिखाई देती है। वह भूत लोगों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता है और उन्हें मार डालता है। कई बार फिल्मों में कुछ भूत लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, वह लोगों से मदद चाहते हैं। वह अपना बदला लेने के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं।

अतृप्त इच्छा पूरा करने के लिए धरती पर ही रूकती है आत्माएं:

जानकार लोगों का कहना है कि जिन लोगों की कुछ इच्छाएं अतृप्त रहती हैं वह मरने के बाद भी इसी पृथ्वी पर रहते हैं। जब तक उनका अधूरा काम पूरा नहीं हो जाता है, वह यहां भटकते रहते हैं। आत्माओं के पास अपना खुद का शरीर नहीं होता है। उन्हें अपना काम पूरा करवाने के लिए किसी शरीर की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए वह लोगों का इस्तेमाल करती हैं।
फिल्मों में यह सब दिखाया जाता है। देखने के बाद यह सवाल सबके दिमाग में उठता है कि क्या यह सब सच होता है या केवल मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। अगर सही मायनों में बात की जाए तो इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक जो भूतों और आत्माओं पर यकीन करते हैं, दूसरे जो इसे केवल इंसान की कल्पना मानते हैं। उनका मानना है कि भूत या आत्मा जैसी कोई चीज नहीं होती है।
जबकि समय-समय पर कुछ ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जो भूतों और आत्माओं पर यकीन करने के लिए मजबूर करते हैं। आत्माओं के बारे में कहा जाता है कि इन्हें इंसान नहीं देख सकता है, लेकिन इन्हें कैमरे में कैद किया जा सकता है। CCTV कैमरे में बारे में कहा जाता है कि “ऊपर वाला सब देखता है”। सच में CCTV कैमरे में कई ऐसी घटनाएं कैद हुई हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है।
आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें रात में अंधेरे में एक घर के सामने से गुजरती हुई आत्मा घर पर लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। दरअसल इस घर के बारे में वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां आत्माओं का वास है। अब यह सच्चाई है या लोग बस डराने के लिए ऐसा कहते हैं, यह कहना मुश्किल है। वीडियो आप खुद ही देखिये और निर्णय कीजिये।

वीडियो देखें –

أحدث أقدم