
इस समय बॉलीवुड का क्रेज हर जगह बढ़ रहा है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहाँ बॉलीवुड की फ़िल्में और गाने प्रसिद्ध ना हों। यही वजह है कि दुनियाँ में हर जगह बॉलीवुड के गाने सुनने को मिल जाते हैं। अपने देश की बात की जाए तो हर गली-मुहल्लें में बॉलीवुड की नई रिलीज हुई फिल्म के गाने बजते रहते हैं। कुछ गाने तो इतने ज्यादा चर्चित हो जाते हैं, कि वह बच्चे से लेकर बूढ़े की जबान पर चढ़ा रहता है।
उड़ी-उड़ी गाने पर किया दमदार डांस:
आप तो जानते ही हैं कि अभी बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की फिल्म रईस रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही है। हर बार की तरह इस बार भी सिनेमा घरों में शाहरुख़ का जलवा देखने को मिल रहा है। अगर इसके गानों की बात की जाए तो यह भी काफी चर्चित हुए हैं। इसके गाने जमकर लोग सुन भी रहे हैं और इसपर डांस भी खूब कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है जिसमें दो लड़की मिलकर रईस के गाने “उड़ी-उड़ी जाए” पर दमदार डांस किया है।
लड़कियों की मनमोहक अदा बना लेगी आपको दीवाना:
दरअसल रईस के गाने उड़ी-उड़ी जाए पर दो लड़कियों ने ऐसा मनमोहक डांस किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई इन दोनों लड़कियों की अदाओं का दीवाना हो जायेगा। आप तो जानते ही होंगे कि डांस एक कला है, जो हर किसी के पास नहीं होती है। कुछ ही ख़ास लोग होते हैं, जिनमें यह कला कूट-कूट कर भरी होती है। इस समय इन दोनों लड़कियों के डांस को खूब पसंद किया जा रहा है।
डांस देखकर आपके अन्दर भी होगा उर्जा का संचार:
आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दो लड़की छत पर रईस फिल्म के गाने “उड़ी-उड़ी जाये” पर डांस कर रही हैं। उनका डांस काफी एनर्जी भरा लग रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के अन्दर भी उर्जा का संचार हो जायेगा। डांस करते समय दोनों लड़कियों की भाव-भंगिमा भी काफी मनमोहक हैं।