कैटरीना कैफ़ की यह 6 बहने खूबसूरती और बोल्डनेस में नहीं है किसी से भी कम

गॉर्जियस कैटरीना कैफ, वर्ष 2011 में गूगल सर्च इंजन में सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी थी. आज भी बॉलीवुड में इतने नए एक्टर्स आने के बावजूद कैटरीना सबसे बड़े कलाकारों में से एक है। कैटरीना के बारे में यह कम लोगो को पता है की वह लगभग हर देश में रही है.
हांगकांग में पैदा होने के बाद वह चीन, जापान, फ्रांस और इंग्लैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों जैसे देशों में बड़ी हुई है. इतने देशो में रहने के बाद उनकी नज़र भारत में थी. कैट को बॉलीवुड में अपना नाम बनाना था. साल 2003 में कैटरीना ने bollywood में अपनी पहली फिल्म बूम करि.
परन्तु उनको असली फेम अक्षय कुमार के साथ नमस्ते लंदन करने के बाद मिला. उसमे उनके जैज़ यानी की जसमीत के किरदार ने लोगो को बहुत एंटरटेन किया. दर्शको ने कैटरीना को बॉलीवुड की खिलाडी यानी की अक्षय कुमार के साथ सबसे ज़्यादा पसंद किया जिसके कारण कैट और अक्षय कई फिल्मो में एक साथ नज़र आये.
सुपरस्टार कैटरीना कैफ का भारतीय संबंध उनके पिता मोहम्मद कैफ से है, जो कि भारतीय कश्मीरी मूल के हैं, जबकि उनकी मां सुज़ाना तुर्कोट एक ब्रिटिस्टर है। कैटरीना एक बड़े परिवार का हिस्सा है और सात बहनों में से एक है और इसके अलावा उनका एक भाई भी है.
 कैटरीना कैफ हमेशा मीडिया के सामने अपनी मां और बहनों के लिए अपने प्यार के बारे में बोलती नज़र आयी है. वह इंग्लैंड में अपनी बहनों और मां के साथ समय बिताना पसंद करती है कैटरीना भी सक्रिय रूप से अपनी धर्मार्थ कार्य के साथ अपनी मां की मदद करने में शामिल है।
हालांकि, कैटरीना कैफ काफी इंट्रोवर्ट है. वह अपने पर्सनल लाइफ के बारे में ज़्यादा नहीं बताती. कैटरीना की बहनो का नाम इसाबेल, मैलीसा, सारा, क्रिस्टिना, सोनिया और नताशा हैं। हिंदी फिल्म उद्योग हाल ही में कैटरीना की छोटी बहन के बारे में अफवाहों से भरा था, सुनने में आ रहा है की कैट की छोटी बहिन इसाबेल फिल्म दुनिया में प्रवेश करने का सोच रही है.
Previous Post Next Post