सोशल मिडिया पर आये दिन कुछ न कुछ ऐसी न्यूज़ वायरल होती है जिन्हे जान ने और देखने के बाद काफी ज्यादा हैरानी होती है |जी हाँ अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली एक छात्रा कोस्कूल में टॉप पहन कर जान ना काफ़ी ज्यादा महंगा पड़ गया |ड्रेस को पहन कर जाने लड़की के लिए इतना महंगा साबित हुआ की पहले तो उसे स्कूल से ससपेंड किया गया और फिर ग्रेजुएशन में भी हिस्सा लेने से रोक दिया गया।
खबर के मुताबिक़ बताया जा रहा है की इस लड़की का नाम समर है और वह ‘Hickory Ridge’ नामक हाई स्कूल से पढ़ाई कर रही है।समर का कहना है की एक दिन वे ग्रीन कलर का टॉप पहन कर स्कूल गई थी और फिर वे लंच करने के लिए अपने दोस्तों के साथ केंटीन में बैठी थी तब अचानक से स्कूल क प्रिंसिपल आ गए और उन्होंने समर को कहा की अपने आप को अच्छे से कवर करो |ये सुन ने के बाद समर काफी डर गई थी और वे ये ही सोच रही थी के उसने ऐसा कुछ नहीं किया फिर प्रिंसिपल ने उन्हें ऐसा क्यों कहा है|
दरअसल, प्रिंसिपल का कहना था कि इस टॉप की वजह से उसका कंधा दिख रहा था, जो स्कूल के नियम के खिलाफ है। हालांकि, कुछ समय बाद वो अपने दोस्तों के साथ क्लास में चली गई।
लेकिन कुछ ही देर बाद प्रिसिंपल ने एक बॉडीगार्ड को फिर से उसके पास भेज दिया।समर बताती है ‘उस गार्ड के हाथ में बंदूक थी और वो मुझे धमकाते हुए बोला कि प्रिंसिपल ने उसे अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हमलोग तुम्हारी मां को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तब तक तुम हमारे साथ चलकर कंट्रोल रूम में अपना टॉप चेंज कर लोग नहीं तो तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
समर ने काफी बार प्रिंसिपल से माफ़ी भी मांगी लेकिन उसकी एक ना सुनी गई और उसे 10 दिन के लिए ससपेंड करदिया गया था और यहां तक के उसे ग्रेजुएशन में हिस्सा लेनी की भी मंजूरी नहीं थी ,समर ने कहा की वे स्कूल की टॉपर्स में से है और उन्होंने काफी बार अपनी मेहनत से स्कूल का नाम भी रोशन किया है |इतनी मेहनती होने के बाद भी इतनी छोटी सी बात की इतना बड़ी सजा तो बहुत ही गलत बात है |
