नन्हे बन्दर को रोता देख आपकी आंखों से भी आ जायेंगे आंसू, जानियें क्यों रोया नन्हा बन्दर… देखें वीडियो!


मां का महत्व होता है सबके लिए बराबर:
आप तो जानते ही हैं कि कुछ जानवरों में भी इंसानों की तरह ही भावनाएं होती हैं। वो भले ही इस चीज को हर बार जाहिर ना कर पायें, लेकिन उन्हें भी अपनों से उतना ही लगाव होता है, जितना एक इंसान को होता है। मां की जगह इस दुनियां में कोई भी नहीं ले सकता है। चाहे वह इंसान हो या जानवर, मां का महत्व सबके लिए एक जैसा होता है। अगर आप यह सोचते हैं कि जानवरों में अपनी मां को लेकर प्रेम नहीं होता है, तो इस बन्दर को देखने के बाद आपकी सोच बदल जायेगी।
रोड पार करते वक्त हुआ हादसा:
दरअसल रोड पार करते वक्त एक बन्दर की मौत हो जाती है यह देखकर उसका बच्चा उसके पास बैठकर कई घंटों तक रोता रहा। आपको बता दें यह हादसा उस वक़्त हुआ जब छोटा बच्चा अपनी मां की तरफ ही देख रहा था और उसकी मां रोड को पार कर रही थी, अचानक एक गाड़ी से टकरा जाती है। बच्चा दौड़कर उसके पास जाता है, लेकिन उसे बचाने में नाकामयाब हो जाता है। वह अपनी मां को बार बार गले लगाकर उसको जगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
गले लगाकर रोता रहा कई घंटों तक:
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बन्दर का बच्चा अपनी मां को गले लगाकर रो रहा है। वह उसकी धड़कन भी सुनने की कोशिश करता है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। जब उसे यकीन हो जाता है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है तो वह उसके पास बैठकर रोने लगता है। वह कई घंटों तक अपनी मां के पास ही बैठा रहा और रोता रहा। आपको बता दें यह घटना तमिलनाडु-कर्नाटका नेशनल हाईवे की है। बन्दर को रोता हुआ देखकर यक़ीनन आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो देखें-


Also From the Web
Previous Post Next Post