
प्रसिद्धि किसे पसंद नहीं है, हर कोई प्रसिद्ध होना चाहता है। इसी वजह से हर कोई कुछ ऐसा काम करना चाहता है, जिससे उसको एक अलग पहचान मिले। लेकिन कभी-कभी अपनी योग्यता से बढ़कर कुछ लोग काम करना चाहते हैं। जिस काम में उन्हें महारत हासिल नहीं भी होती है, कभी-कभी उसे भी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार उनके साथ दुर्घटना घट जाती है, जिस वजह से उनका मज़ाक बन जाता है। हालांकि वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि उनसे कोई गलती हो जाए।
योग्यता से बढ़कर काम करने के चक्कर में बना मज़ाक:
आपने अक्सर ही ऐसी घटनाएँ देखी होगी। आज हम आपको एक ऐसे ही घटना का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की अपनी योग्यता से ज्यादा काम करने के चक्कर में लोगों के बीच मजाक बन गयी। लड़की की इस हारकत पर वहाँ मौजूद सभी लोगों ने जमकर उसकी हँसी उड़ाई। इस समय उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रैम्प पर वाक के दौरान संतुलन ना बनाने की वजह से गिरी लड़की:
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान एक लड़की खूब स्टाइल में रैंप पर वाक करने के लिए आती है। उसकी अदाएँ देखकर लोग खूब शोर मचा रहे थे। लड़की भी लोगों का अभिवादन कर रही थी। लेकिन जैसे ही वह वाक करने के लिए चली, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा के गिर जाती है। उसके गिरते ही वहाँ मौजूद सभी लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। उसके बाद वह शरमा जाती है और वापस जाने लगती है। वापस जाते वक़्त भी वह दो बार गिरती है।