इस खूंखार मगरमच्छ ने निरीह मछली को बनाया अपना शिकार, मात्र तीन दिन में ही करोड़ो लोगों ने देखा यह वीडियो!

पानी का राजा है मगरमच्छ:
आप तो जानते ही हैं कि कुछ जीव पानी में भी रहते हैं और उनका जीवन पानी के जीवों के ऊपर निर्भर रहता है। पानी के जीवों में सबसे खतरनाक जीव मगरमच्छ होता है। इसे पानी का राजा भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह धरती के सबसे विशाल जीव हाथी को भी आसानी से पानी में खींचकर मार सकता है। आज हम इसी खतरनाक जीव मगरमच्छ का एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि मात्र तीन दिन में ही इस वीडियो को करोड़ो लोग देख चुके हैं।
बिना किसी प्रयत्न के आसानी से पकड़ लेता है मछली को:
दरअसल एक बाप अपने बेटे के साथ झील में मछली पकड़ रहा था। बच्चा मछली पकड़ने के लिए अपने कांटे को पानी में डाले हुए था। उसके पिता इस क्रिया का वीडियो भी बना रहे थे। उसके सामने पानी में एक मछली दिखाई देती है। अचानक से दूसरी तरफ से एक मगरमच्छ आता है और बड़े आसानी से बिना कोई प्रयत्न किये उस मछली को अपने मुँह में पकड़ लेता है। यह घटना देखकर बच्चा बुरी तरह से डर जाता है।
ज़रा भी अहसास नहीं होता है कि बनने वाली है मगरमच्छ के मुँह का निवाला:
आप भी वीडियो में खतरनाक मगरमच्छ की हरकत को देख सकते हैं। मगरमच्छ इतनी फुर्ती के साथ मछली को पकड़ता है कि उसे खतरे का ज़रा भी आभास नहीं हो पता है। मछली बड़े आराम से पानी में तैर रही होती है और अगले ही पल वह मगरमच्छ के मुँह का निवाला बन जाती है।
वीडियो देखें-
Previous Post Next Post