पिछले 30 सालों से बर्तन साफ करने वाले स्पंज खा रही है यह महिला

Symbolic Photo
हर इंसान का एक मनपसंद स्वाद होता है। किसी को खाने में मीठा पसंद होता है, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा पसंद होता है। जितने करह के लोग उतनी ही तरह के उनके स्वाद। लेकिन एक महिला के स्वाद को जानकर आप अपने दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगें, जिसके स्वाद के बारे में जानकर आपका मुंह भी छिल जाएगा।
दरअसल दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला को बर्तन साफ करने वाले स्पंज पसंद है। ये महिला दिन भर में एक या दो नहीं पूरे दर्जन भर स्पंज चटखारे लेते हुए डकार जाती है। इस महिला का नाम है कैंडिस नॉक्स।
कैंडी जब 6 साल की थी तब से ही उन्हें स्पंज खाने अच्छा लगता था। धीरे-धीरे ये स्वाद आदत बन गई और ये आदत कब लत में तब्दील हो गई खुद कैंडी को भी नहीं पता चला। आज लत इस कदर उनपर हावी हो गई है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती हैं। कैंडी का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें इसमें स्वाद मिलता है। स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है।
घर पर ही नहीं वो अगर कहीं बाहर भी जाती हैं तो अपे साथ टिफिन में ढेर सारे स्पंज भी ले जाती हैं। इन्हें डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उनका मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गए हैं लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नाम के मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।
Previous Post Next Post